हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तहसील गढ़मुक्तेश्वर की मेरठ रॉड पर स्थित नानपुर में कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें रुद्रा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी नानपुर, विनायक विद्यापीठ मेरठ, शांतिनिकेतन ग्रुप मोहिउददीनपुर की टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके की गई जिसके बाद मां सरस्वती वंदना की गई और टूर्नामेंट का पहला मैच टीम रुद्रा नानपुर व टीम विनायक मेरठ के बीच हुआ जिसमें रुद्रा नानपुर की टीम ने विनायक मेरठ की टीम को 19 के मुकाबले 50 अर्थात 31 पॉइंट से हराकर जीत हासिल की।
टूर्नामेंट का फाइनल रुद्रा नानपुर की टीम व शांति निकेतन मोहिद्दीनपुर की टीमों के बीच हुआ जिसमें रुद्रा नानपुर की टीम ने 7 अंकों के मुकाबले 35 पॉइंट से विजय प्राप्त की। कॉलेज ग्राउंड में उपस्थित सभी छात्र- छात्राओं व दर्शकों ने टूर्नामेंट का भरपूर आनंद लिया। प्राचार्य डॉ गंगादास सिंह ने रुद्रा नानपुर की टीम को प्रथम पुरस्कार व शांतिनिकेतन मोहिउददीनपुर को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया फिर सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया तथा उन्हें प्रमाण पत्र दिए गए।
बेस्ट रेडर की ट्रॉफी (अभिषेक रुद्रा नानपुर) की टीम को, बेस्ट टीम का एवार्ड रुद्रा मवाना की टीम को दिया गया तथा बेस्ट डिफेंडर अभिषेक (विनायक मेरठ) टीम ऑफ दा सीरीज रितिक भाटी (रुद्रा नानपुर टीम) को प्रदान की गई। सभी टीमों के कोचों को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया । फाइनल मैच की रेफरशीप गुरमेहर खरे ने की।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811






























