👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : शराब के अवैध कारोबार के जिम्मेदार धंधेबाजों की खोज-खबर का हापुड़ पुलिस का अभियान जारी है। पुलिस ने दो लोगों को पकड़ कर 66 पव्वे शराब बरामद की है।
पुलिस ने गश्त के दौरान जसरुप नगर के गंगा शरण व लज्जापुरी के विक्की को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने धंधेबाजों के कब्जे से 66 पव्वे शराब बरामद की है। पूछताछ के दौरान उन्होंने पुलिस को उस ठिकाने की जानकारी दी है, जहां से वे शराब लाकर बेचते थे। पुलिस ने ठिकाने की पहचान उजागर नहीं की है।
OFFER: “चाप” के साथ “चाट” FREE || 8979755041


























