हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा निकाली गई जनसंख्या समाधान यात्रा मंगलवार को हापुड़ पहुंची। यात्रा के ज़रिए जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की गई। गाजियाबाद से चार दिसंबर को शुरु हुई ये यात्रा हापुड़ पहुंची जहां दिल्ली रोड पर स्थित आर्य समाज मंदिर में एक सभा और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया है।
हापुड़ की दिल्ली रोड पर जब यह यात्रा पहुंची तो लाउडस्पीकर के ज़रिए जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग ज़ोरों-शोरों से उठाई गई। संगठन के सैंकडों कार्यकर्ता कई गाड़ियों और चार जनसंख्या समाधान रथ में सवार होकर आर्यसमाज पहुंचे।
इस दौरान मुख्य संरक्षक डां. इंद्रेश कुमार, जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, लखन सिंह सैनी, रोहित प्रताप कश्यप, विनोद कुमार प्रजापति, ईश्वर सिंह सिसोदिया, महेंद्र कुमार बबली त्यागी, मुनेश त्यागी, मीनू शर्मा, सुषमा शर्मा, संतोष सोदिया आदि मौजूद रहे। बता दें कि हम दो हमारे दो के नारे के साथ यह यात्रा उत्तर प्रदेश के 66 जिलों से होते हुए 28 दिसंबर को अयोध्या पहुंचेगी जहां इसका समापन होगा।
राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल
🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…
Read more






















