हिन्दू युवा वाहिनी ने कारसेवकों को किया सम्मानित










हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर, सीमन/प्रज्ज्वल शर्मा (ehapurnews.com):– गढ़मुक्तेश्वर के मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हिन्दू युवा वाहिनी ने शौर्य दिवस के अवसर पर कारसेवक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम में कारसेवकों व रामभक्तों को मुख्य अतिथि हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री नागेन्द्र प्रताप सिंह तोमर ने सुंदरकांड भेंटकर व भगवा शॉल ओढ़ाकर उनको नमन व वंदन किया।
तत्पश्चात नागेन्द्र प्रताप तोमर ने बृजघाट पर तीर्थ यात्रियों व श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तीर्थ पुरोहित गँगा घाट सभा के द्वारा लगाए गए 10 सी.सी.टी.वी. कैमरों का मंत्रोउचारण के बाद फीता काटकर उद्घाटन किया।
उसके बाद माँ गँगा की नित्य-प्रतिदिन होने वाली आरती में सम्मिलित हो गंगे मैया का आशीर्वाद लेकर आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में पुनः माननीय योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री के पद पर आसीन हेतु माँ गँगा से प्राथर्ना की।
इस अवसर पर हिन्दू युवा वाहिनी व भाजपा के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588







Related Posts

चाइनीज़ मांझे के बायकाट की दिलाई शपथ

🔊 Listen to this चाइनीज़ मांझे के बायकाट की दिलाई शपथ हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में चाइनीज़ मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध और इस्तेमाल पर रोक लगाने के उद्देश्य से…

Read more

रामनिवास विद्यालय के स्थापना दिवस पर हवन

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के रामनिवास स्मारक बालिका इन्टर कालिज परिसर में सोमवार को विद्यालय के स्थापना दिवस पर हवन कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चाइनीज़ मांझे के बायकाट की दिलाई शपथ

चाइनीज़ मांझे के बायकाट की दिलाई शपथ

रामनिवास विद्यालय के स्थापना दिवस पर हवन

रामनिवास विद्यालय के स्थापना दिवस पर हवन

बाबूगढ़: मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आए दो सगे भाई, एक की मौत

बाबूगढ़: मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आए दो सगे भाई, एक की मौत

तमंचेधारी को मिला दंड

तमंचेधारी को मिला दंड

दहेज लालची पति गया जेल

दहेज लालची पति गया जेल

हापुड़: दबंगों ने गाड़ियों में की तोड़फोड़

हापुड़: दबंगों ने गाड़ियों में की तोड़फोड़
error: Content is protected !!