👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे किसान आगबबूला हो उठे और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर हंगामा किया। आपको बता दें कि गढ़मुक्तेश्वर के गांव सिकंदरपुर निवासी किसान टीकम को बिजली विभाग ने 16 लाख रुपए का बिल भेजा जबकि किसान का कहना है कि वह समय पर बिल जमा कर रहा है। 16 लाख का बिल आने पर भारतीय किसान यूनियन ने बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गड़बड़ी का आरोप लगाया और जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। साथ ही समस्या का समाधान ना होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811

























