हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश धीरे-धीरे चुनावी रंग में रंगना शुरु हो गयाा है। मंगलवार को मेरठ के सिवालखास विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दबथुवा में होने वाली सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की संयुक्त रैली की तैयारी तेज हो गई है। हापुड़ में सोमवार को पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल के किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामाशीष राय ने बताया कि मेरठ की ये रैली परिवर्तन रैली के रुम में साबित होगी जहां एक नए अध्याय की शुरुआत होगी।
इस दौरान रामाशीष ने कहा कि सपा और रालोद की सरकार से प्रदेश को एक नई दिशा मिलेगी। बैठक में किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक महत्वपूर्ण बात की। उन्होंने कहा कि सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला क्यो होगा इस पर जल्द ही तस्वीर साफ होगी। आपको बता दें कि हापुड़ से रालोद और सपा के सैंकड़ों कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे।
OFFER: “चाप” के साथ “चाट” FREE || 8979755041

























