👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ से बुलंदशहर जाने वाले रास्ते पर थाना हाफिजपुर क्षेत्र के अंतर्गत बृजनाथपुर नहर पर नया पुल बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए एनएचएआई ने सिंचाई विभाग को पत्र लिखकर निर्माण कार्य की अनुमति मांगी है। अनुमति के बाद दो महीने के अंदर नया पुल तैयार हो जाएगा। फिलहाल ब्रजनाथपुर के पुराने पुल को तोड़ने का काम शुरू कर दिया है।
बता दें कि हापुड़ से बुलंदशहर की ओर जाने वाले अभी भी पुराने पुल से गुजर रहे हैं। जर्जर हो चुके पुल की मियाद भी पूरी हो चुकी है। बल्कि यहां भारी वाहनों के लिए चेतावनी का बोर्ड भी लगाया गया है। एनएचएआई ने पुल के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है जिससे यात्रा करने में रफ्तार पर ब्रेक नहीं लगेंगे।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811























