हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के मोहल्ला त्रिलोकीपुरम में एक संदिग्ध व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने बच्ची की हत्या के आरोप में पकड़ लिया और उसकी जान लेने पर उतारू हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को लोगों से बचाया और उसे हिरासत में ले लिया।
आपको बता दें कि शनिवार की सुबह एक छह वर्षीय लापता बच्ची का शव पड़ोस के एक बंद घर के संदूक में मिला। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। शनिवार की शाम को त्रिलोकीपुरम के लोगों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीटाई की। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को लोगों के चुंगल से छुड़ाकर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
OFFER: “चाप” के साथ “चाट” FREE || 8979755041


























