हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में कॉमर्शियल पैरामीटर, बड़े बकायेदारों और विद्युत सप्लाई सम्बंधी के चलते विद्युत विभाग के मुख्यभियन्ता अवदेश कुमार सिंह ने विद्युत अधिकारियों साथ शुक्रवार को बैठक की। बैठक में अधियक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता मनोज कुमार व एसडीओ राजीव कुमार , एसडीओ यसेन्द्र कुमार ओर अन्य अवर अभियंता भी मौजूद रहे। इस दौरान कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई और अधिकारियों को निर्देशित किया कि अवास्विक बकाए के सिस्टम को दुरुस्त करें और जांच कर रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करें। इस दौरान उदाहरण दिया गया कि यदि कोई संपत्ति स्वामी किन्ही कारणों से बाहर रह रहा है या घर बेच दिया है लेकिन बिजली का कनेक्शन काटा नहीं गया है तो उसे चैक कर नियम अनुसार आगे की कार्रवाई करें।
OFFER: “चाप” के साथ “चाट” FREE || 8979755041






























