हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): सात सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन0एच्0एम) में तैनात संविदा कर्मचारियों ने शुक्रवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल सी0एम0ओ कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।प्रदर्शनकारियों ने घोषणा की कि मांग पूरी होने तक आगे भी धरना व प्रदर्शन जारी रहेगा ,हालांकि इस दौरान आकस्मिक सेवाएं सुचारू रहेगी।
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले जनपद हापुड़ के सभी संविदा कर्मचारी सीएमओ कार्यालय शुक्रवार को एकत्रित हुए।इस दौरान संगठन के जनपद बांदा के जिलाध्यक्ष डॉ नेक सिंह, मंडल महामंत्री अफजाल अहमद, जिला महामंत्री महिला रिंझा चौधरी व जिला संरक्षक सतीश कुमार (डीपीएम) ने कहा कि लंबे समय से संविदा कर्मचारी अपनी सात मांगों के निस्तारण का मुद्दा उठा रहे हैं , लेकिन सरकार ने अभी तक कोई पहल नहीं की है जिससे कर्मचारियों की परेशानी हल हो सके , जिस कारण कर्मचारियों को हड़ताल के लिए विवश होना पड़ रहा है।
उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत तैनात संविदा कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ देने, कर्मियों के वेतन पॉलिसी निर्धारण करने, रिक्त पदों पर गैर जनपदों में स्थानांतरण करने और प्रक्रिया को समाप्त करने सहित 7 मांगों को दोहराया गया है और कहा कि जब तक कर्मियों की मांगों का निस्तारण नहीं होता जब तक विरोध जारी रहेगा।
धरना स्थल में अध्यक्ष नेक सिंह, डॉक्टर सुरेंद्र, डॉ गौरव यादव, डॉक्टर अंतिका, शालिनी, राधे श्याम, अभिनव दुबे डीसीपीएम और शिव महेंद्र जिला एकाउंट मैनेजर, शीतल शर्मा, गौरव शर्मा, डी पी शर्मा और लगभग सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित थे।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811































