हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के ब्लॉक सिंभावली, हापुड़ और गढ़ में ग्रामीण क्षेत्र को जोड़ने वाली तीन मुख्य संपर्क सड़कों के निर्माण को शासन ने हरी झंडी दे दी है जिनका निर्माण एक करोड़ 86 लाख की लागत से होगा। पीडब्ल्यूडी इसके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। इन संपर्क मार्गो के निर्माण होने से हजारों ग्रामीणों को राहत मिलेगी। हापुड़ ब्लॉक में गांव भटेल से झंडा तक 2 किलोमीटर, सिंभावली ब्लॉक में हरोड़ा मार्ग से बंगोली हाजीपुर तक 3.85 किलोमीटर, गढ़ ब्लॉक के अब्दुल्लापुर से भगवंतपुर तक 6.3 किलोमीटर मार्ग जर्जर अवस्था में है जो करीब 40 गांव को जोड़ते हैं। जर्जर स्थिति में होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जहां से मंजूरी मिलने के बाद इनका निर्माण कराया जाएगा। हापुड़ ब्लॉक में 62 लाख 80 हजार, सिंभावली ब्लॉक में 44 लाख 90 हजार और गढ़ में 78 लाख 92 हजार की लागत से संपर्क मार्गों का निर्माण होगा जिनसे मुरादपुर, हाजीपुर, बंगौली, कुराना, दरियापुर, मीरपुर, बिरमपुर, सिंभावली, शाहपुर चौधरी, अब्दुल्लापुर, नयागांव, इनायतपुर, कुतुबपुर, अहमदनगर, भटेल, बनबोई, अयानगर, अकबरपुर, सांवई, हुमायूंपुर, हसनपुर काकड़, भीकनपुर के ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811

























