हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में रविवार को आयोजित यूपी टीईटी की परीक्षा स्थगित हो गई है। पेपर लीक होने के चलते परीक्षा को स्थगित करते हुए परीक्षा एक महीने बाद आयोजित की जाएगी जिससे छात्र निराश होकर वापस लौट रहे हैं।
आपको बता दें कि रविवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली में 10 से 12:30 बजे तक तो वहीं दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की गई थी लेकिन पेपर व्हाट्सएप ग्रुप पर लीक होने के चलते परीक्षा को पोस्टपोनड कर दिया गया है। जैसे ही पेपर मथुरा, गाजियाबाद और बुलंदशहर के व्हाट्सएप ग्रुप पर लीक हुआ तो अधिकारियों में हड़कंप मच गया जिसके चलते रविवार को आयोजित पेपर को स्थगित करते हुए परीक्षा को अगले महीने आयोजित करने का फैसला लिया गया। इसके लिए छात्रों को किसी तरह की फीस नहीं देनी होगी। पूरे मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी गई है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811
























