हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सिंगरौली में शुक्रवार की शाम को आकाश का शव मिलने से परिवार में कोहराम मचा है। बताया जा रहा है कि हत्यारे आकाश के शव को बछलौता बाईपास के पास फेंक कर फरार हो गए। आकाश की 28 फरवरी को शादी होनी थी जिसकी तैयारियां जोरों पर थी। आकाश अपने पिता जब्बर सिंह का इकलौता बेटा था जिसकी शादी का सपना परिजनों ने देखा था। लेकिन कुछ हत्यारों ने शादी से पहले ही 24 वर्षीय आकाश को मौत के घाट उतार दिया। आकाश घर में कमाई करने वाला इकलौता सहारा था जिसकी तीन बहने थी। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
आकाश इलेक्ट्रिशियन का काम करता था जिसकी बाबूगढ़ में दुकान थी। शुक्रवार की दोपहर वह स्कूटी से कुछ देर में आने की बात कहकर दुकान से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। उसका शव बछौता के पास स्थित बाईपास के पास पड़ा मिला। इस दौरान मृतक के शरीर पर चोट के काफी गहरे निशान थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
CALL TANARA DESIGNS FOR INTERIORS, FURNITURE, DECOR @ 7457852854

























