👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : इस बार दिसंबर के महीने में डॉल्फिन की गणना की जाएगी। हाल ही में हुई बारिश से गंगा में आए उफान के चलते गणना नहीं हो पाई थी जिसके चलते अब दिसंबर में डॉल्फिन की गणना शुरू होगी। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ और वन विभाग के अधिकारियों की मीटिंग के बाद यह फैसला लिया गया है। गंगा में डॉल्फिन रहती हैं जिनकी हर साल अक्टूबर माह में गिनती होती है लेकिन इस बार पहाड़ों पर हुई बारिश से यह गणना नहीं हो पाई थी। अब 14 माह बाद दिसंबर में यह गणना होगी। ऐसा पहली बार है जब 14 महीनों बाद डॉल्फिन की गणना की जाएगी जिसके बाद ही डॉल्फिन संरक्षण के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी। उम्मीद है कि डॉल्फिन का कुनबा बढ़ा है।





























