हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव दोताई में गुरुवार को अर्शी नाम की विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि अर्शी की शादी 2018 में दौताई निवासी शकील के साथ हुई थी। मृतक के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में पांच लाख रुपए और गाड़ी की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों पर विवाहिता को परेशान करने का आरोप लगाया। मृतक विवाहिता के पिता ने पति सहित चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811






























