हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नगर पालिका परिषद हापुड़ के स्वास्थ्य विभाग का एक और कारनामा देखने को मिला है। परिषद ने सामुदायिक, सार्वजनिक व पिंक शौचालयों के रख रखाव व सफाई आदि का जिम्मा भी गोल मार्किट हापुड़ की फर्म मै. साहुल बौथ ठेकेदार को दिया हुआ जिसके बदले में नगर पालिका एक लाख 16 हजार रुपए का भुगतान हर माह कर रही है।
नगर पालिका के गेट पर शौचालय को तो लोगों ने देखा ही है, जहां बैठे कर्मचारी शौचालय का इस्तेमाल करने पर पैसा वसूलते है। अधिकतर पिंक शौचालयों पर ताले लटके है फिर भी सफाई व्यवस्था पर नगर पालिका लाखों रुपए हर माह खर्च कर रही है।
इसके अतिरिक्त सफाई व्यवस्था में प्रयुक्त सामग्री पर नगर पालिका अप्रैल-2021 में 94 हजार 388 रुपए तथा जुलाई-2021 में 71 हजार 638 रुपए खर्च कर चुकी है।
नगर उपभोक्ता संघ के प्रतिनिधि लौकेश सिंघल ने प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति, सफाई में प्रयुक्त सामग्री की खरीद, सफाई पर प्रति माह खर्च आदि की जांच की मांग की है। संघ ने आरोप लगाया है कि परिषद का स्वास्थ्य विभाग भ्रष्टाचार का अड्डा है और राजस्व को चूना लगा रहा है। दूसरी ओर साहुल बौथ ठेकेदार बड़े पैमाने पर जीएसटी व आयकर की चोरी में लिप्त है।
ये भी पढ़ेंः- 350 संविदा सफाई कर्मियों पर पौने पांच करोड़ खर्च
ये भी पढ़ेंः- पालिका के सभासद एक मीटिंग में खा जाते हैं हजारों का नाश्ता
ये भी पढ़ेंः- नगर पालिका आउटसोर्सिंग 75 ड्राइवरों को करेगी डेढ़ करोड़ का भुगतान
ये भी पढ़ेंः- संविदा सफाई कर्मचारियों की आड़ में सरकारी खजाने में डाका
ये भी पढ़ेंः- नगर पालिका के 70 ड्राईवर किसके वाहनों पर तैनात हैं
ये भी पढ़ेंः- नगर पालिका की स्टेशनरी में घोटाला
ये भी पढ़ेंः- नगर पालिका वाहन डीजल पी रहे है
ये भी पढ़ेंः- नगर पालिका के सबसे ज्यादा ठेके किसे मिले
ये भी पढ़ेः- नगर पालिका हापुड़ के वाहन पी गए दो करोड़ से अधिक का डीजल
ये भी पढ़ेः- नगर पालिका चहेतों को पहुंचा रही है लाभ
ये भी पढ़ेः- नगर पालिका हापुड़ ने वृक्षारोपण पर 53 लाख रुपए खर्च किए
ये भी पढ़ेः- नगर पालिका के सीसीटीवी कैमरे कहां गए
ये भी पढ़ेः- जानें, कैसा है नगर पालिका हापुड़ के विकास का एजैंडा
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333
























