VIDEO: नियमों को ताक पर रखकर चल रही थी ऑर्गेनो केम केमिकल फैक्ट्री










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार की तड़के एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग को 10 दमकल की गाड़ियों ने छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया। इस दौरान करोड़ों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। वहीं हादसे में दो मजदूर झुलस गए जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सबसे बड़ी बात यह है कि फैक्ट्री नियमों को ताक पर रखकर चलाई जा रही थी।
आपको बता दें कि सोमवार की तड़के फेज़ टू जी ब्लॉक में ऑर्गेनो केम केमिकल फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटे दूर से देखी जा सकती थी। इस दौरान फैक्ट्री में रखे ड्रम उछलने लगे और आसपास की फैक्ट्रियों पर जा गिरे। मुख्य शमन अधिकारी मन शर्मा ने बताया कि फैक्ट्री नियमों को ताक पर रखकर चलाई जा रही थी। केमिकल फैक्ट्री में 5000 लीटर का एक वॉटर टैंक और डेढ़ लाख लीटर पानी की व्यवस्था होनी चाहिए लेकिन फैक्ट्री में ऐसी व्यवस्था नहीं थी जिससे करोड़ों रुपए का नुकसान हो गया। तीन जिलों से आई 10 दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।

CALL TANARA DESIGNS FOR INTERIORS, FURNITURE, DECOR @ 7457852854







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!