हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : प्रथम जोनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट मेरठ जोन का फाइनल मुकाबला रविवार आज खेला जाएगा। फाइनल मैच करीब तीन बजे से शुरू होगा। इससे पहले रविवार की सुबह 7:00 बजे सेमी फाइनल मैच का आगाज हुआ जिसमें पुरुष वर्ग में एक मैच में मेरठ और गाजियाबाद और दूसरे मैच में बुलंदशहर और बागपत की भिड़ंत हुई। जीतने वाली टीमों का आपस में मुकाबला होगा। वहीं दूसरी ओर महिला वर्ग में मेरठ का मुकाबला सहारनपुर और गौतमबुद्धनगर का मुकाबला बुलंदशहर की टीम से हुआ। जीतने वाली टीमों का फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा।
जिला बास्केट बॉल हापुड़ के सचिव अदन मिर्जा ने बताया कि शनिवार को
पहला मैच पुरुष वर्ग में बुलंदशहर और मेरठ के बीच हुआ जिसमें बुलंदशहर ने जीत दर्ज की। दूसरा मैच मेरठ और बुलंदशहर की लड़कियों के बीच हुआ जिसमें मेरठ ने जीत दर्ज की। तीसरा मुकाबला सहारनपुर और गाजियाबाद की लड़कियों में हुआ जिसमें सहारनपुर ने जीत हासिल की। चौथा मुकाबला बागपत और हापुड़ के लड़कों के बीच हुआ जिसमें बागपत ने हापुड़ को हराया, वहीं पांचवा मैच गौतमबुधनगर नगर की लड़कियों और सहारनपुर के बीच हुआ जिसमें सहारनपुर की हार हुई।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811
























