हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा के मुख्य स्नान पर्व पर करीब 35 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। अलग-अलग जिलों और विभिन्न राज्यों से आए भक्तों ने अपनी आस्था का परिचय दिया। चतुर्दशी की देर शाम को सूर्यास्त होने पर दीपदान पर्व संपन्न होने पर बड़े-बच्चे, महिला-पुरुष सभी ने पतितपावनी गंगा में डुबकी लगाई। माना जा रहा है कि खादर के पौराणिक मेले में 35 लाख से भी अधिक श्रद्धालु पहुंचे। मोक्ष दायिनी मां गंगा की भक्तों ने पूजा की। गंगा किनारे लगे मेले का भी श्रद्धालुओं ने आनंद लिया जिसके बाद शुक्रवार को गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने वापस लौटना शुरू कर दिया।
सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में भव्य विदाई समारोह का आयोजन
🔊 Listen to this सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में भव्य विदाई समारोह का आयोजन हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा एएनएम, जीएनएम एवं बी.एससी. नर्सिंग के…
Read more






















