हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : इंद्रलोक कॉलोनी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिवस पर श्रद्धालु पावन पुण्य कथा व्यास पंडित मोहित भारद्वाज को सुनने पहुंचे। महाराज जी ने बताया कि कथा सुनने से पितरों को शांति होती है। व्यास महाराज ने बताया कि मानव का परम धर्म श्री कृष्ण की प्राप्ति है। पूजा सब की करो लेकिन मानो किसी एक को, आचार्य ने बताया कि अगर अपने पुत्र को राम मानते तो माता पिता को दशरथ और कौशल्या बनना पड़ेगा, आचार्य ने बताया कि गले में कंठी, माथे पर तिलक, हाथ में कलावा , और परमात्मा का नाम लेने से चारों धाम दर्शन हो जाते हैं। व्यास जी ने बताया कि भागवत कथा सुनने का फल गंगा स्नान से ज्यादा मिलता है। इस मौके पर पंडित देशराज बृजवासी, जगदीश कौशिक, पंडित धीरेंद्र शास्त्री आदि शामिल रहे।
मैरी रोज सिटी कान्वेंट जू. हाईस्कूल की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएं


























