हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना हापुड़ देहात पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त से गांव टयाला के बाईपास से मवेशी चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जिनमें मेरठ का एक मीट विक्रेता भी शामिल है, जो चोरी के मवेशी खरीद कर मीट बेचता है। गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी से असौड़ा की बकरी पालक महिला की हत्या से भई पर्दा उठ गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, दो चाकू, एक कार व बाइक बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि थाना हापुड़ देहात पुलिस व एसओजी टीम मिलकर गश्त कर रही थी कि गांव टयाला के निकट तीन बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पकड़े गए बदमाश गांव असौड़ा में 12 अक्तूबर को महिला की हत्या कर बकरी चोरी के आरोपी निकले। आरोपी मेरठ के लिसाड़ी गेट का प्यार उर्फ अनस है जिस पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित है, जबकि दूसरा आरोपी मजीदपुरा हापुड़ का इरफान है। तीसरा आरोपी लिसाड़ी गेट मेरठ का रहीस है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने साथी मौहम्मद चांद व काले उर्फ आमिर के साथ 12 अक्तूबर को गांव असौड़ा की अमन कालोनी में एक महिला की हत्या कर बकरी चोरी की। बकरियों को रहीस को बेच दिया गया। रहीस मवेशी काट कर मीट बेचने का धंधा करता है।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390

























