हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर का गढ़ गंगा मेला जिला प्रशासन व पुलिस के सहयोग से जिला परिषद हापुड़ की अगुवाई में लगाया गया है, जो 21 नवंबर तक चलेगा। चुनाव प्रचार के कारण परिषद को भारी राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
गढ़मुक्तेश्वर मेला क्षेत्र में इतने बड़े पैमाने पर प्रचार होर्डिंग लगे हैं जितने इससे पहले कभी नहीं लगाए गए। पूरा मेला क्षेत्र प्रचार होर्डिंग से अटा पड़ा है। विज्ञापन पटों की आड़ में राजस्व की भारी चोरी हो रही है यानि कि अवैध रूप से प्रचार होर्डिंग लगाए गए हैं। यदि परिषद ने सही मायने में चुनाव प्रचार होर्डिंग से फीस वसूली की तो गंगा मेले का पूरा खर्च वसूल हो जाएगा और मदद के लिए सरकार की ओर नहीं ताकना पड़ेगा।
CALL TANARA DESIGNS FOR INTERIORS, FURNITURE, DECOR @ 7457852854
























