हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा के मद्देनजर राजनीतिक दल प्रचार का कोई भी मौका हाथ से खोना नहीं चाहते। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीतिक का केंद्र बिंदु गढ़मुक्तेश्वर का गढ़ गंगा का मेला है। गढ़ गंगा के मेले में तीर्थ यात्रियों का पहुंचना निरंतर जारी है और पचास प्रतिशत से अधिक मेला मैदान बस चुका है। राजनीतिक दलों ने भी डेरा डाल लिया है।
भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस्, राष्ट्रीय लोक दल व भारतीय किसान यूनियन ने मेला स्थल पर अपने-अपने शिविर स्थापित किए हैं। इन शिविरों से राजनीतिक दल अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिना रहे हैं। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उतरे वाले संभावित प्रत्याशी भी प्रचार मैदान में उतरे हैं। मेला मार्ग के सभी रास्तों पर संभावित प्रत्याशियों ने अपने-अपने होर्डिंग लगाए हैं। इस बार पौराणिक तीर्थ स्थल गढ़मुक्तेश्वर का गंगा मेला सत्ता के संग्राम का गढ़ बन गया है।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333
























