हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गाजियाबाद में दीप मेमोरियल शूटिंग प्रतियोगिता में श्रीमती ब्रह्मा देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की टीम ने पांच पदक हासिल किए हैं जिनमें से चार स्वर्ण पदक हैं। छात्राओं ने 4 गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। तानिया चौधरी ने दो गोल्ड, प्रकृति चौधरी ने गोल्ड, यशी शर्मा ने एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। कोच राजेश कुमार ने बताया कि शूटिंग प्रतियोगिता के लिए छात्राओं ने कड़ी मेहनत की थी।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811
























