हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ सदर के विधायक विजयपाल आढ़ती ने 17वीं विधान सभा सदन के 11 सत्रों में पांच सवाल (अतारांकित) पूछें। सराकरी पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़े में इस बात की जानकारी प्राप्त हुई है। बता दें कि विधानसभा के जब चुनाव हुए तो हापुड़वासियों ने बड़े ही भरोसे के साथ विजयपाल आढ़ती को विधायक बनाया। लोगों को उम्मीद थी कि विधायक साहब शहर के विकास में योगदान देंगे और हापुड़ की समस्याओं को सभी के समक्ष रखेंगे।
सरकार के एक पोर्टल पर मिली जानकारी के अनुसार विधायक विजयपाल आढ़ती ने 2018 के प्रथम विधानसभा सत्र में तीन तथा 2020 के प्रथम विधानसभा सत्र में दो प्रश्न रखे। इसके अलावा किसी अन्य सत्र में विधायक विजयपाल आढ़ती द्वारा पूछे गए प्रश्न की जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है। हालांकि साल 2020 में सत्र कोरोना के चलते प्रभावित हुए थे। कुल मिलाकर 11 विधानसभा सत्रों में हापुड़ सदर से विधायक विजयपाल आढ़ती ने पांच प्रश्न पूछे।
साल 2018 के प्रथम सत्र में पूछे गए तीन अतारांकित प्रश्न:
हापुड़ में मेरठ-बुलन्दशहर मार्ग एन0एच0-235 एवं एन0एच0-24 को जोड़ते हुए ऊपर से एलीवेटिड रोड के निर्माण के सम्बन्ध में।
ज0 हापुड़ के काठीखेड़ा अमादनगर मार्ग पर मध्य गंगा नहर पर क्षतिग्रस्त सेतू के निर्माण के सम्बन्ध में।
ज0 हापुड़ के गांव दोयमी से लेकर गांव मुरादपुर निजामसर मार्ग के चौड़ीकरण हेतू।
साल 2020 के प्रथम सत्र में पूछे गए दो अतारांकित प्रश्न:
हापुड़ बाबूगढ़ से बी बी नगर ज० बुलंदशहर में उल्लिखित मार्गों को चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य कराये जाने विषयक पत्र ददि २७.१.२० पर कार्यवाही विषयक।
हापुड़ के राज्य मार्ग हापुड़ से ग्राम दोमयी,घनौरा आदि मार्गों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कराये जाने विषयक पत्र स ६२२/२०२० दि० २७.१.२० पर कार्रवाई विषयक।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333























