हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तरी भारत के प्रमुख पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में गंगा तट पर आयोजित गढ़ गंगा मेले में तेजी से तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। गंगा मेले में दीपदान 18 नवंबर को तथा मुख्य शान 19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर होगा। गढ़ गंगा मेले में तीर्थ यात्रियों की बढ़ती हुई संख्या के मद्देनजर जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के नेतृत्व में गढ़ मेला क्षेत्र तथा मेला मार्गो पर पुलिस गश्त व चेकिंग बढ़ाई गई है। पुलिस चेकिंग दिन रात चल रही है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि मेले में हुड़दंग मचाने का प्रयास किया तो हुड़दंगियों को बख्शा नहीं जाएगा। संपूर्ण मेला क्षेत्र पर पुलिस ड्रोन कैमरे की मदद से नजर रखे हैं।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333

























