हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बुलंदशहर की एसओजी और गुलावठी पुलिस ने मिलकर 14 बदमाशों को गिरफ्तार किया है जोकि हापुड़ और बुलंदशहर के गन्ना क्रय केंद्रों को निशाना बनाते थे। क्रय केंद्रों पर यह बदमाश चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। रविवार की रात को बुलंदशहर की स्वाट टीम को सूचना मिली कि कुछ बदमाश एक मिनी ट्रक में विभिन्न गन्ना क्रय केंद्रों से भारी मात्रा में चोरी किए गए कांटो और अन्य सामान को लादकर सिकंदराबाद की ओर जा रहे हैं। स्वाट टीम ने रास्ते में ही बदमाशों को दबोच लिया जिनमें हापुड़ निवासी सिफातुल नबी, हाफिजपुर निवासी नासिर, हापुड़ निवासी तारीख व सोनू समेत 14 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।
CALL TANARA DESIGNS FOR INTERIORS, FURNITURE, DECOR @ 7457852854

























