हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : इनकम टैक्स विभाग अब जल्द ही उन लोगों पर शिकंजा कसेगा जिन्होंने कोरोना काल में अंधाधुन कमाई कर टैक्स की चोरी की है। कई अस्पताल संचालक, मेडिकल स्टोर, रियल एस्टेट कारोबारी आदि का डाटा आयकर विभाग ने निकाल लिया है जिन पर टेक्स्ट चोरी का शक है। संकेत मिले हैं कि हापुड़ के भी कई नाम इसमें शामिल है। इनकम टैक्स विभाग को भनक लगी है कि कोरोना काल में टैक्स चोरी कर अंधाधुन कमाई की गई है जिसका ब्यौरा आयकर विभाग के पास नहीं पहुंचा। इसके चलते आयकर विभाग दिसंबर में बड़े स्तर पर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। विभाग इसके लिए पुराने रिटर्न भी निकाल कर छह साल तक की आमदनी के ब्यूरो की पड़ताल कर रहा है। टैक्स चोरी मिलने पर विभाग बड़ी कार्रवाई कर सकता है।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390


























