हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने शनिवार को हापुड़ में समाजवादी पार्टी बसपा वह कांग्रेस को जी भर कर कोसा और आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के शासन में व्यापार व उद्योग पिछड़ा है। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने व्यापारिक औद्योगिक हितों की रक्षा के लिए अनेक योजनाएं बनाई हैं और उन्हें कार्यान्वित किया। व्यापारी भाजपा का अभिन्न अंग है और रहेगा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा के सत्ता में आने से गुंडों का साम्राज्य समाप्त हुआ है और अब गुंडे जेलों में हैं या फिर यमराज के पास पहुंच चुके हैं। भाजपा नेता ने व्यंग कसते हुए कहा कि श्री राम मंदिर विरोधी नेता आज मंदिरों के चक्कर काट रहे हैं और सूट पर जनेऊ धारण कर घूम रहे हैं।
उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की व्यापारिक योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि आगामी 16 नवंबर से 4 दिसंबर तक प्रदेश भर में व्यापारिक सम्मेलन आयोजित कर व्यापारियों को जागरूक किया जाएगा। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्र संयोजक विनोद गुप्ता कपिल एसएम ने व्यापारी नेता विनीत शारदा का स्वागत किया।























