हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अब दिव्यांग छात्र छात्राएं छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति की अंतिम तारीख 15 नवंबर और पोस्ट मैट्रिक के छात्र 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। छात्रवृत्ति सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ओर से दी जाएगी।
बता दें कि केंद्र पोषित छात्रवृत्ति के लिए दिव्यांग छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए www.scholrships.gov.in पर आवेदन किया जा सकता है। जहां कक्षा 11वीं 12वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट और पीएचडी तक के छात्र 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333
























