हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में चोरों ने सार्वजनिक शौचालय के दरवाजे को अपना निशाना बनाया है। मामला गांव शरिफपुर का है जहां चोरों ने सार्वजनिक शौचालय में लगे मेन गेट को सोमवार की देर रात चुरा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बता दें कि गांव शरीफपुर में स्थित सार्वजनिक शौचालय में नियुक्त महिला कर्मचारी राजेश देवी ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी है कि सार्वजनिक शौचालय में लगा मुख्य गेट चोरों ने चुरा लिया। जब वह मंगलवार की सुबह शौचालय पहुंची तो मामले का पता चला। तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई है।
फैंसी पर्दे, कम्बल, कवर लेने के लिए कॉल करें: 9219704400, 8954121314, 9219786000
























