हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : दहेज की मांग पूरी ना होने के चलते ससुरालियों ने विवाहिता के साथ गाली गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दी जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित के पति, ससुर और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने अपने पति उज्जवल प्रताप सिंह, ससुर सत्येंद्र सिंह और सास सीमा के खिलाफ दहेज मांगने गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है जिसके बाद पुलिस ने गाजियाबाद के विजयनगर निवासी ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333
























