हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कार्तिक अमावस्या के दिन बृजघाट गंगातट से अपह्त चार वर्षीय बालक नितिन को हापुड़ पुलिस ने मुरादाबद बस अड्डे से बरामद कर लिया। पुलिस ने दावा किया है कि पुलिस दबाव के चलते अपहरणकर्ता नितिन को मुरादाबाद बस अड्डे पर छोड़ पर गायब हो गया।
जनपद गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट के पटेल नगर थर्ड के निवासी नीरज कुमार कार्तिक अमावस्या पर परिवारजनों के साथ बृजघाट गंगा स्नान के लिए आए थे। इसी बीच किसी ने उनके चार वर्षीय बेटे नितिन का अपहरण कर लिया। अपहरण की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस संदिग्ध अपहरणकर्ता को फोटो सोशल मीडिया पर जारी की थी।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने नितिन की खोज के लिए चार टीमों का गठन कर अपहरणकर्ता की खोज में जनपद हापुड़, मुरादाबाद तथा बिजनौर में बड़े पैमाने पर खोज अभियान चलाया और अपहरणकर्ता पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया साथ ही नीरज ने नितिन का सुराग देने वाले को एक लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390
























