हापुड़, सीमन (पंजाब केसरी) : गढ़मुक्तेश्वर के अति प्राचीन मुक्तेश्वर महादेव मंदिर के महंत बाबा महेश गिरी जी महाराज को दबंगों द्वारा जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरु की है। पुलिस ने दो भाईयों समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बता दें कि मंदिर के बाहर सड़क किनारे मंदिर की दुकानें स्थित हैं जिनपर दबंगों ने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। महाराज जी के बार-बार कहने पर भी दबंग दुकानें खाली करने को तैयार नहीं है। आरोप है कि मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में दबंगों द्वारा महाराज जी के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। उन्हें रिवॉल्वर दिखा कर धमकाया गया जिसक बाद पुलिस ने गढ़ के छोटा बाजार निवासी आदित्य पुत्र राकेश व सोनू तथा एक अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 148, 323, 504 व 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
फैंसी पर्दे, कम्बल, कवर लेने के लिए कॉल करें: 9219704400, 8954121314, 9219786000

























