हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना हापुड़ देहात के गांव दौमी में एक दुकान की ग्रिल तोड़कर बदमाश तीन बैटरी, दो इंवर्टर तथा एक डीबीआर व नकदी चोरी कर ले गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव दौमी में पंकज अग्रवाल की दुकान है। रात में किसी वक्त बदमाश आए और दुकान की ग्रिल तोड़ कर बैटरी, इंवर्टर, नकदी आदि चोरी कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
आकर्षक, मजबूत एवं फैंसी टाईल्स उचित दामों पर पाएं संपर्क करें: 9837824010, 8449930105

























