हापुड़, सीमन (ehapurmews.com) : जनपद हापुड़ में डेंगू पैर पसारता जा रहा है। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 166 पहुंच गई है जो की चिंता का विषय बनी हुई है। बता दें कि जनपद हापुड़ में डेंगू के शनिवार को तीन और संदिग्धों में डेंगू की पुष्टि हुई जिससे यह आंकड़ा 163 से बढ़कर 166 हो गया। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है जिससे सभी दहशत में है। राहत की बात यह है कि अब तक डेढ़ सौ मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 16 मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
मोबाइल खरीदने पर पाएं चांदी का सिक्का फ्री, 7503555520
























