प्रेम प्रसंग के चलते चचेरे भाई ने की थी फैयाज की हत्या










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी फैयाज़ की हत्या कर शव गाजियाबाद के थाना मसूरी के भूड़चढ़ी रजवाहे पर मिला फेंक दिया था। हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई हारून को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी साहिल फरार है। प्रेम प्रसंग के चलते हत्या को अंजाम दिया गया।
बता दें कि 25 वर्षीय फैयाज पुत्र इस्लामुद्दीन 29 अक्टूबर को घर से बाइक पर नोएडा के लिए निकला था। फैयाज फर्नीचर का काम करता था लेकिन वह घर नहीं लौटा। दो नवंबर को परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। फैय्याज़ का रिश्ता उसके भाई की साली के साथ हुआ था। फैयाज की मंगेतर कुछ दिन पहले अपनी बहन के यहां रहने आए थी। इसी दौरान उसका हारून के साथ प्रेम प्रसंग हो गया जिसके चलते उसके चचेरे भाई ने फैयाज की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव को डासना क्षेत्र में सुपुर्द के खाक करा दिया था और मृतक की पहचान के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे। मृतक की बुआ ने फोटो पहचान कर परिजनों को इसकी सूचना दी थी। हत्या का खुलासा होने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

LuxuryInteriors & #Furniture के लिए हापुड़ में खुल गया है #TANARA_DESIGNS, 7457852854







Related Posts

गढ़: पानी में कीड़े निकलने से क्षेत्रवासी नाराज

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के वार्ड नंबर 19 के मोहल्ला मिर्धापाड़ा में पानी में कीड़े निकलने से क्षेत्र वासियों ने नाराजगी ज़ाहिर की…

Read more

जाने 09 जनवरी का सब्जियों का भाव

🔊 Listen to this जाने 09 जनवरी का सब्जियों का भाव हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जाने 09 जनवरी का सब्जियों का भाव दिनांक: 09/02/2026 सब्जी               भाव (प्रति किलो) देशी टमाटर  …

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गढ़: पानी में कीड़े निकलने से क्षेत्रवासी नाराज

गढ़: पानी में कीड़े निकलने से क्षेत्रवासी नाराज

जाने 09 जनवरी का सब्जियों का भाव

जाने 09 जनवरी का सब्जियों का भाव

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग
error: Content is protected !!