👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ तिराहा पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक सीएनजी बस में अचानक गैस लीक होने लगी। बस में बैठी सवारियों में भगदड़ मच गई और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ।
बता दे बुलंदशहर से मेरठ की ओर चलने वाली प्राइवेट बस जब मेरठ तिराहा पर पहुंची तो उसमे से सीएनजी गैस लीक होने लगी। गैस लीक होने पर यात्रियों में भगदड़ मच गई और बस से सवारियां उतारने लगी। इस मामले की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर दमकलकर्मी पहुंचे। हालांकि इस मामले में कोई हादसा नहीं हुआ लेकिन गैस लीक होते समय आसपास के लोगों की सांसे अटकी रही।
फैंसी पर्दे, कम्बल, कवर लेने के लिए कॉल करें: 9219704400, 8954121314, 9219786000

























