हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ के गांव भदस्याना के शनिदेव मंदिर से बदमाशों ने शुक्रवार की रात को शनिदेव की मूर्ति चोरी कर ले गए। शनिवार की सुबह यह मूर्ति जंगल में पड़ी हुई मिल गई। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। पूठ-बहादुरगढ़ रोड पर स्थित एक इंटर कालेज के समीप करीब एक दशक पहले ग्रामीणों ने शनिदेव मंदिर का निर्माण कराया था। इस मंदिर की दूर-दूर तक मान्यता है और शनिदेव को बड़ी तादाद में ग्रामीण पूजा अर्चना के लिए मंदिर पहुंचते है।
शनिवार की सुबह जब ग्रामीण मंदिर पर पूजा अर्चना के लिए पहुंचे तो शनिदेव की मूर्ति गायब पाकर आश्चर्य चकित रह गए। शनिदेव की मूर्ति गायब होने की खबर गांव में फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों व पुलिस ने संयुक्त रुप से खेतों में काम्बिंग की और शनिदेव की मूर्ति को बरामद कर लिया। समझा जाता है कि बदमाशों ने शनिदेव की मूर्ति को अष्टधातु की समझ कर चोरी किया था। पुलिस, प्रशासन ने शनिदेव की नई मूर्ति स्थापित करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया है।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390
























