हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की श्री राधा गोविंद सेवा समिति ने श्री गिरिराज महोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जिसमें ब्रजभक्तों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
श्री गिरिराज महोत्सव में भजन गायकों ने श्री राधाकृष्ण की भक्ति से ओतप्रोत भजन सुनाकर भक्तों को आनंदित किया। भजनों पर भक्तों ने जमकर नृत्य किया। श्री राधा गोविंद सेवा समिति के प्रधान कृष्ण अवतार गुप्ता, गौरव अरोरा, दीपक बंसल, अंकित शर्मा, पंकज माहेश्वरी आदि ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
LuxuryInteriors & #Furniture के लिए हापुड़ में खुल गया है #TANARA_DESIGNS, 7457852854
























