हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना के गांव भटियाना में हुई केशव की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी सहित उसकी पत्नी और बेटी को गिरफ्तार कर लिया। केशव की हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया गया है।
पुलिस के अनुसार छोटी दिवाली के दिन गांव नारायणपुर बासंका के जंगल में एक युवक का शव मिला था जिसकी शिनाख्त गांव सपनावत के केशव के रूप में की गई थी। मृतक के पिता ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने बताया कि गांव भटियाना के सुधीर तोमर की बड़ी बेटी का विवाह गांव सपनावत में एक युवक के साथ हुआ था। बेटी की ससुराल के केशव भटियाना में आकर उसकी बेटी अनु से मिलने आने लगा, जो उसके परिवार के लिए असहनीय था।
बात छोटी दीवाली से एक दिन पूर्व दो नवंबर की है। सुधीर रात में घर की प्रथम मंजिल पर सो रहा था कि मध्य रात्रि को उसने कुछ आहट सुनी और उसने केशव को देख लिया। केशव को देखते ही उसका खून खौल उठा। गला दबाकर और चाकू से गोदकर केशव की हत्या कर दी। सुधीर ने केशव को पत्नी रजनी व बेटी की मदद से रजाई में लपेटकर ट्रैक्टर ट्रॉली में रख दिया। केशव को मूंझी से ढक दिया। सुधीर अपनी पत्नी और बेटी के सहयोग से केशव के शव को गांव नारायणपुर बासंका के जंगल में फेंक आए।
पुलिस ने सुधीर तोमर व उसकी पत्नी रजनी व बेटी अन्नू को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू व रजाई बरामद की है।
85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…
Read more























