हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में दिवाली पर्व पर लोगों ने एनजीटी के नियमों को ताक पर रखकर खूब आतिशबाजी छोड़ी। प्रशासन पटाखों के सामने बेबस नजर आया। पटाखे छोड़ने व अन्य कारणों से हापुड़ में प्रदूषण का स्तर बेहद ज्यादा बढ़ गया। एक्यूआई- (एयर क्वॉलिटी इंडेक्स) पीएम 2.5 के अनुसार 450 यानी खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। शुक्रवार की दोपहर को हापुड़ की हवा जहरीली दर्ज की गई। एक्यूआई का 450 पहुंचना बेहद खतरनाक माना जा रहा है।
बता दें कि दीपावली पर्व पर बैन के बावजूद खूब पटाखे बिके और लोगों ने जमकर आतिशबाजी छोड़ी। पटाखे जलाने से हापुड़ की हवा बेहद ज़हरीली हो गई और एक्यूआई 450 पहुंच गया। हवा का इतना खतनराक स्तर लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालने के लिए काफी है। शुक्रवार की सुबह घुएं की चादर से लोगों की आंख में जलन होने लगी। विशेषज्ञों का मानना है कि एक्यूआई इतना खराब है कि यह बुजुर्गों, बच्चों और अस्थमा के मरीजों के लिए परेशानी और बढ़ा सकता है।
Property Mela: खरीदें प्लॉट व फ्लैट, कॉल करें 9540030099






























