हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के ग्रामीण अंचल में अजगर निकलने का सिलसिला जारी है। गोवर्धन पर्व की भोर में एक ईख के खेत में अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। यह मामला थाना बाबूगढ़ के गांव बछलौता का है।
हुआ यह था कि गन्ना किसान आशू चौधरी अपने परिवारजनों व अन्य लोगों के साथ शुक्रवार की सुबह ईख काटने गए थे कि ईख में कुंडली मारे बैठे एक लम्बे चौड़े अजगर को देखकर हड़कंप मच गया।
युवा गन्ना किसान आशु चौधरी ने सतर्कता बरतते हुए खेत में अजगर निकलने की सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने करीब 20-22 फुट लम्बे तथा ढाई फुट मोटे अजगर को रस्सियों से बांध कर खेत से बाहर निकाला और घंटों की मशक्त के बाद बोरे में बंद कर ले गए और ग्रामीणों ने राहत महसूस की।
आकर्षक, मजबूत एवं फैंसी टाईल्स उचित दामों पर पाएं संपर्क करें: 9837824010, 8449930105






























