जानें, कैसा है नगर पालिका हापुड़ के विकास का एजैंडा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) :  नगर पालिका परिषद हापुड़ की बोर्ड बैठक जब भी होती है, उसके एजैंड में हापुड़ के विकास के कम, खर्चे के प्रस्ताव अधिक होते हैं। यदि देखा जाए बोर्ड बैठक का उद्देश्य खर्च के प्रस्तावों पर सभासदों से मुहर की लगवाना होता है।

हाल ही में परिषद की बोर्ड बैठक 11 अक्टूबर को संपन्न हुई। बोर्ड बैठक में रखे गए एजैंडा में कुल 140 प्रस्ताव थे। इस एजैंडे की प्रति कि ई हापुड़ न्यूज़ ने गहराई से अध्ययन किया है जिसमें अधिकांश प्रस्ताव खर्च के थे जिन पर सभासदों से मुहर लगवाई गई। यह प्रस्ताव है कर्मचारियों व सेवानिवृत्ति कर्मचारियों को मेडिकल बिलों का भुगतान, परिषद के विभिन्न न्यायालयों चल रहे मुकदमों में वकीलों की फीस के बिल, समाचार पत्रों में प्रकाशित विज्ञापन के बिलों, टैंट हाउस के बिल, नाश्ते के बिल, प्रचार बिल, लाइट बिल, स्टेशनरी बिल, स्वास्थ्य विभाग के वाहनों की मरम्मत के बिल, डीजल के बिल, प्रकाश विभाग की गाड़ियों की मरम्मत के बिल, सीसीटीवी कैमरे के बिल, कंप्यूटर, प्रिंटर, फोटोस्टेट मशीन की देखरेख के खर्च बिल, कार्टेज रिफिल बिल, जलकल विभाग के खर्च बिल है इसके अतिरिक्त और भी ढेरों खर्च के बिल हैं, यानी कि परिषद की आय अनाप-शनाप खर्चों पर अधिक हो रही है। सभासदों के लेटर हैंड व विजिटिंग कार्ड के बिलों का भुगतान भी नगर पालिका ने किए हैं यह एक्ट में नहीं है। परिषद ने अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए अनेक बिलों का नकद भुगतान किया है, जबकि पारदर्शिता के साथ नगद भुगतान नहीं किया जाना चाहिए।

कूड़ेमल भगवत प्रसाद की ओर से दीपावली पर्व पर सभी उपभोक्ताओं को शुभकामनाएं







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!