किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : किसानों की समस्याओं को लेकर हापुड़ के कांग्रेसियों ने बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कांग्रेसजनों ने स्वयं को किसानों का सच्चा हितैषी बताते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार को जी भर कर कोसा।

कांग्रेस कमेटी हापुड़ के जिला अध्यक्ष मिथुन त्यागी व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह, रघुवीर सिंह एडवोकेट, अंकित शर्मा, गौरव गर्ग, विक्की शर्मा, अयाजउद्दीन, सुशील शास्त्री, नरेश भाटी सहित सैकड़ों कांग्रेसी बुधवार को हाथों में बैनर, झंडे लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरना देकर प्रदर्शन किया।

कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल व भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह ने आरोप लगाया कि सूबे की सरकार किसानों की उपेक्षा कर रही है और किसानों की समस्याओं को हल करने में सरकार की कोई रुचि नहीं है। किसान खाद लेने के लिए सुबह से शाम तक लाइन में खड़ा है, परंतु उसे खाद नहीं मिल रही है। गन्ने का भुगतान भी नहीं मिला है। डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। उनकी मांग है कि सरकार हठधर्मिता छोड़कर किसानों की समस्याओं के हल के लिए पहल करें। कांग्रेसियों ने मांगों को लेकर एक ज्ञापन जिला अधिकारी अनुज सिंह को दिया।

Das Marbels wishing you a Happy Diwali







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!