हापुड़, सीमन /सुरेश जैन (ehapurnews.com): जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का मोक्ष कल्याणक दिवस पर गुरुवार को श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर कसेरठ बाजार हापुड़ में निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन एवं महामंत्री अशोक जैन ने बताया कि आज के दिन भगवान महावीर स्वामी को मोक्ष मिला था। भगवान महावीर स्वामी जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर हुए हैं ।उन्होंने समाज को सत्य, अहिंसा, जीव दया का संदेश दिया। उनकी शिक्षाओं को अपनाकर ही विश्व में सुख,शांति स्थापित हो सकती है। जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन,उपाध्यक्ष नितिन जैन, महामंत्री अशोक जैन, कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन, सुरेश चन्द्र जैन, आर के जैन एडवोकेट, बीनू जैन एडवोकेट, सुशील जैन, विकास जैन, अंकुर जैन, अनिल जैन, बीना जैन, प्रभा जैन, निशा जैन, रेणुका जैन, सरोज जैन,रेखा जैन, अनिता जैन सहित जैन समाज के अनेक लोग उपस्थित थे।
डां. अहलावत (गार्गी क्लीनिक) की ओर से सभी हापुड़वासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई
























