हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में नारायणपुर की मढैया के जंगल में बुधवार सुबह एक शव मिलने से इलाके में हड़कंच मच गया। मृतक की पहचान 20 वर्षीय पुत्र केशव पुत्र सुधीर निवासी सपनावत के रुप में हुई है। शव पर चोट के कई निशान मिले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
केशव सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। एक फोन आने के बाद वह मंगलवार की रात को घर से कहीं चला गया लेकिन लौटकर नहीं आया। परिजनों ने काफी कोशिश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला सका। बुधवार की सुबह केशव की शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है।
Das Marbels wishing you a Happy Diwali
























