👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने पेट्रोल पंप कर्मी की पिटाई के मामले में गढ़ कोतवाली में तैनात दरोगा जितेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। बता दें कि सोमवार की दोपहर गढ़ क्षेत्र में हाईवे किनारे स्याना चौपला पर सीएनजी पंप पर कार सवार और पम्प कर्मचारि में कहा सुनी हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस पंप पहुंची। आरोप है की बृजघाट चौकी में तैनात दरोगा जितेंद्र सिंह ने पंप कर्मी को पीटना शुरू कर दिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने दरोगा जितेंद्र कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
राजेश कुमार वर्मा (लल्लू) की ओर से सभी नगरवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं



























