हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कहते हैं कि मनुष्य जब कोई काम करता है तो वह अपने पीछे कुछ स्मृतियां शेष छोड़ जाता है, ऐसा ही उदाहरण श्री चंडी मंदिर प्रबंधक समिति हापुड़ के चुनाव से जुड़े लोगों ने प्रस्तुत किया है।
श्री चंडी मंदिर प्रबंधक समिति हापुड़ के चुनाव में दो गुट मैदान में थे और मतदान एसएस डिग्री कॉलेज में रविवार को संपन्न हुआ। चुनाव मैदान में उतरे दोनों गुटों ने सड़क किनारे शिविर लगाए, जहां चाय नाश्ते तथा प्रचार सामग्री का इंतजाम था। चुनाव परिणाम के टैंट तो सबके उखड़ गए परंतु गंदगी का साम्राज्य दूर तक छोड़ गए। हालात को देखकर ऐसा लगा कि लोगों ने भारत सरकार के स्वच्छता अभियान की खिल्ली उड़ाई है। सोमवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हापुड़ आए नगर पालिका हापुड़ ने सफाई अभियान चलाकर गंदगी को साफ कराया। यह गंदगी सड़क के दोनों ओर फैली थी।
Property Mela: खरीदें प्लॉट व फ्लैट, कॉल करें 9540030099


























