हापुड़, सीमन/सूवि (ehapurnews.com): कोविड 19 से लोगों को सुरक्षित करने के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने में स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ अन्य विभागों को भी लगया गया है। समीक्षा में पाया गया कि लोगों को प्रेरित करने में पंचायती राज सबसे अव्वल है। समीक्षा आज रविवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में जिलाधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता में की गई। टीकाकरण में लोगों को प्रेरित करने में किस विभाग ने कितनी बड़ी भूमिका निभाई इसका आकलन अंतराष्ट्रीय एजेंसी विश्व स्वास्थ्य संगठन व यूनिसेफ के प्रतिनिधियों को दी गयी है। दोनों ही एजेंसियों के आंकलन में पंचायती राज अव्वल पाया गया है। 45 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर पंचायती राज सबसे ऊपर रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधियों ने सैम्पल के तौर पर 58 स्थानों को लेकर आंकलन किया। इसमे टीम ने पाया कि 39 स्थानों पर पंचायती राज की टीम ने लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। इन्ही स्थानों पर अन्य विभाग काफी पीछे रहे। ऐसे ही यूनिसेफ ने अपनी रिपोर्ट में पंचायती राज को सबसे ऊपर रखा है। 15 स्थानों पर प्रेरित करने की रिपोर्ट यूनिसेफ ने दी है। अन्य विभाग यूनिसेफ के सर्वे में भी पीछे हैं। यहां तक की स्वास्थ्य विभाग भी। यह विभाग कोविड नियंत्रण के लिए नोडल है। इस रिपार्ट के सामने आने के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को हिदायत दी है कि टीकाकरण के लिए शतप्रतिशत प्रेरित करें और स्वास्थ्य विभाग से तालमेल कर सभी का टीकाकरण कराएं। परिणाम 45 प्रतिशत नहीं शत प्रतिशत चाहिये।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390























